Saturday 23 April 2011

दो राष्ट्रपति के बीच ऐसा संयोग


अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन और जॉन एफ़ केनेडी, इन दोनों की ही उनके पद पर रहते हत्या कर दी गई थी। इन दोनों को ही देश की जनता अपना हीरो मानती थी, लेकिन कुछ लोग थे जो इनके विचारों से सहमत नही थे।
जब 22 नवम्बर 1963 को जॉन एफ़ कैनेडी की हत्या की गई तो अचानक ही अब्राहम लिंकन की हत्या के साथ इनकी तुलना की जाने लगी। और इसके बाद जो तथ्य सामने आए वो एक अनोखे संयोग की कहानी बयां करते हैं।
- लिंकन 1846 में कांग्रेस के लिए निर्वाचित हुए थे जबकि ठीक 100 साल बाद यानि 1946 को कैनेडी भी कांग्रेस के लिए निर्वाचित हुए।
- लिंकन 1860 में अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए जबकि 1960 में कैनेडी भी इसी पद पर सत्तासीन हुए।
- दोनों ही राष्ट्रपतियों की पत्नियों ने वाइट हाउस प्रवास के दौरान अपने एक बच्चे को खो दिया था।
- लिंकन को अमेरिका में नागरिक अधिकारों के लिए जाना जाता था जबकि कैनेडी ने भी नागरिक अधिकारों के लिए गंभीर प्रयास किए।
- लिंकन का एक सचिव हुआ करता था जिसका नाम कैनेडी था जबकि  कैनेडी के सचिव का नाम लिंकन था।
- दोनों ही राष्ट्रपतियों की हत्या उनकी पत्निओं की मौजूदगी में की गई।
- दोनों की मौत सिर के पिछले हिस्से में गोली लगने से हुई।
- दोनों के ही हत्यारों के तीन उपनाम थे और उनके नाम में अंग्रेजी के पंद्रह लेटर थे।
- लिंकन को थिएटर के अंदर गोली लगी और वो गिरते हुए बाहर आए थे जबकि कैनेडी गोली लगने के बाद गिरते हुए थिएटर के अंदर गए थे।
- दोनों के ही हत्यारों की ट्रायल पर जाने से पहले ही हत्या कर दी गई थी।
- ऐसा माना जाता है कि दोनों राष्ट्रपतियों की हत्या के पीछे एक भीषड़ षड़यंत्र था।
- दोनों राष्ट्रपतियों के उत्तराधिकारियों के सरनेम भी एक थे। लिंकन के उत्तराधिकारी का नाम एंड्रयू जॉनसन था जबकि कैनेडी का उत्तराधिकारी लिंडन जॉनसन था।

No comments:

Post a Comment